आतंकवादियों ने पुलवामा में थाने पर फेंका ग्रेनेड

Summary :

NULL

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने आज एक थाने की ओर ग्रेनेड फेंका।  पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वहां तैनात संतरी ने ग्रेनेड विस्फोट के बाद हवा में कुछ गोलियां चलाईं। घटना में जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान छेड़ दिया गया है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी  के साथ।

 

Desk Team