कश्मीर घाटी को सभी मौसमों में देश के विभिन्न हिस्से से जोड़ने वाला एक मात्र राजमार्ग लगातार छठे दिन भी बंद रहा क्योंकि यहां हो रहे हिमपात की वजह से मार्ग को खोलने का काम प्रभावित हो रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राजमार्ग के लगातार बंद रहने से यहां सैंकड़ों यात्री फंसे हुए हैं। जवाहर सुरंग क्षेत्र में भारी हिमपात के बाद सोमवार को यह मार्ग बंद कर दिया गया था।
भारी बारिश की वजह से बनिहाल और रामबन के बीच भूस्खलन की कई घटनाएं हुई। यातायात के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ सड़क साफ करने का अभियान तेजी से चल रहा है और शनिवार शाम तक सड़क को गाड़ियों के लिए ठीक कर लिया जाता। हालांकि दोपहर में हिमपात शुरू हो गया और यह जारी है, जिससे अभियान में बाधा आ रही है।” उन्होंने कहा कि जैसे ही मौसम में सुधार होगा सड़क साफ करने का अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा। इसी बीच फंसे यात्रियों ने उधमपुर और जम्मू बस स्टैंड पर एयरलिफ्ट करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।


Download Android App
Download iOS App



