जम्मू – कश्मीर के डोडा जिले में एक लड़की के साथ छेड़छाड़ मामले में बाइकसवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।
उप – खंडीय पुलिस अधिकारी ( एसडीपीओ ) बृजेश शर्मा ने बताया कि यह घटना कल भद्रवाह में हुई। इन तीन युवकों में से एक फारूक ने स्कूल से घर जा रही लड़की को जबर्दस्ती रोकने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
आरोपियों की पहचान फारूक (19), अजहर वाणी (18) और नईम इकबाल (19) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि इन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी मोटरसाइकल जब्त कर ली गई है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



