जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी में रोकी गईं मोबाइल इंटरनेट सेवाएं

Summary :

NULL

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में एक युवक की मौत के बाद एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने शुक्रवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दीं।

चंद्र प्रकाश नाम के युवक को गुरुवार को इलाके में बेहोश पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उसकी राजौरी जिले के खवास गांव के एक अन्य युवक से लड़ाई हुई थी।

पुलिस ने कहा कि चंद्र प्रकाश की गुरुवार को अस्पताल में मौत हो गई। जिस युवक से उसकी लड़ाई हुई थी, उसे भी चोटें आईं हैं।

अधिकारियों ने कहा कि उकसावे वाली पोस्ट व तस्वीरों को फैलने से रोकने के एहतियाती कदम के तौर पर शुक्रवार को जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को रोका गया है।

मारे गए युवक के संबंधियों ने खवास गांव में प्रदर्शन किया और अपराध में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team