जम्मू कश्मीर के पुंछ और राजौरी जिलों में कांग्रेस के एक कार्यकर्ता समेत तीन लोग गुरूवार को भाजपा में शामिल हो गए ।
कांग्रेस नेता शायर नजीर हुसैन, नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता इंजीनियर रफीक अहमद चिश्ती और सामाजिक कार्यकर्ता हाजी मोहम्मद अशरफ ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना की उपस्थिति में आज भगवा पार्टी का दामन थाम लिया ।
इन नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए रैना ने कहा कि उनका सामूहिक प्रयास क्षेत्र में पार्टी को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा ।


Download Android App
Download iOS App




