भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए गुरुवार को अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किये।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने संवाददाताओं को यहां बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त करने का फैसला लिया गया।
दिल्ली के मोती नगर में फंखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 5 से अधिक लोगों की हुई मौत
श्री नड्डा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे को मध्य प्रदेश, वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश रॉय खन्ना को राजस्थान और केन्द्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन को छत्तीसगढ़ का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि ये नेता उन राज्यों में जाएंगे और विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव उनकी देखरेख में होगा।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द, मोदी,विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, श्री सिंह, श्री जेटली, श्री गहलोत, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और श्री नड्डा मौजूद थे।