जम्मू के बाग-ए-बहू इलाके से पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके टैंकर से 400 किलोग्राम पोस्त चूरा बरामद किया गया।
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीनगर से जम्मू की ओर जाने वाले इस टैंकर को बाग-ए-बहू इलाके के पर्यावरण पार्क के करीब पुलिस ने रोका।
उन्होंने बताया कि उनके वाहन की तलाशी लेने पर करीब चार क्विंटल भुक्की (चूरा पोस्त) बरामद किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि मादक पदार्थाे की तस्करी करने वाले दोनों संदिग्धों पर संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों कश्मीर के रहने वाले है और वे मादक पदार्थ की इस खेप को श्रीनगर से जम्मू पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि आगे की जांच की जा रही है और इस मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी की जा सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App



