उत्तर प्रदेश में मथुरा के धौली प्याऊ के पास आज मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर जाने से करीब चार घंटे तक यातायात बाधित रहा।
रेलवे सूत्रों ने बताया कि अछनेरा से मथुरा जा रही मालगाड़ी के तीन डिब्बे धौली प्याऊ के पास गेट नंबर 358 पर पटरी से उतर गए।
मालगाड़ी राजस्थान के बनास से लखनऊ के मोहनलालगंज सीमेंट लेकर जा रही थी। मालगाड़ी के तीन डिब्बे अछनेरा से मथुरा जाते समय धौली प्याऊ के पास सुबह साढ़े छजे बजे पटरी से उतर गये। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
उन्हें रेल की पटरी टूटी हुई मिली। इस घटना के बाद अछनेरा से मथुरा के बीच का सेक्शन बंद कर दिया गया। इससे आगरा-कासगंज रुट भी प्रभावित हो गया। कोटा की तरफ से आने वाली गाड़यिों का रुट डायवर्ट किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



