जम्मू कश्मीर के गंदेरबल जिले में शुक्रवार को मोटरसाइकिल से जा रहे दो युवकों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा निवासी भारत भूषण (27) और गुरलाल सिंह (28) मोटरसाइकिल से जा रहे थे और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर गुंड इलाके में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी ।
प्रियंका गांधी की ‘गिरफ्तारी के खिलाफ’ देशव्यापी धरना-प्रदर्शन करेगी कांग्रेस
इस हादसे में भूषण ने तत्काल दम तोड़ दिया जबकि सिंह को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी बाद में मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



