घाटी में अज्ञात बदमाश नकदी भरी पीएनबी एटीएम मशीन ले उड़े

Summary :

NULL

जम्मू & कश्मीर के पुलवामा जिले में कल रात अज्ञात बदमाश नकदी भरी एक एटीएम मशीन को ही उठा कर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों ने आज यह जानकारी दी।

सूत्रों ने हवाले से बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात बदमाश कल देर रात पुलवामा शहर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की नकदी भरी एक एटीएम मशीन को ही उठा कर ले गए। इस एटीएम की रखवाली के लिए कोई गार्ड तैनात नहीं था और इसी का फायदा उठाकर बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों से फुटेज ली जा रही है ताकि बदमाशों के बारे में कोई जानकारी मिल सके।

Desk Team