जम्मू & कश्मीर के शोपियां जिले में बीती रात आतंकवादियों ने सत्तारूढ़ पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के पूर्व पंचायत सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। वही आज पीडीपी के पूर्व सरपंच के घर को गांववालों ने आग के हवाले कर दिया । आरोप है कि ऐसा आतंकवादियों के कहने पर किया गया । जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षा बल पूर्व सरपंच के घर पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला गया ।
वही ये भी बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह अज्ञात लोगों ने पूर्व सरपंच के घर में आग लगा दी । आपको बता दें कि सोमवार को ही परिजनों से मुठभेड़ में एक आतंकी शौकत फलाही को मारा गया था। मंगलवार को उसे ट्रांज इलाके के पैतृक कब्रिस्तान में दफनाया गया।
आपको बता दे कि इससे पहले तीन आतंकवादी कल देर रात पूर्व पंचायत सदस्य मोहम्मद रमजान शेख.50। के नगबल स्थित घर में घुसे और उन्हें गोली मार दी। घटना के समय मौजूद परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों ने आतंकवादियों का डट कर मुकाबला किया। जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।
जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। रमजान को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृत आतंकवादी की शिनाख्त शोपियां के तरेंज गांव निवासी शौकत कुमार उर्फ फलाही के रूप में की गयी है। जिसकी आज पुलिस महानिदेशक डॉ. एस पी वैद्य ने ट्वीट करके घटना की पुष्टि की।


Download Android App
Download iOS App



