Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी रूट पर भीषण लैंड स्लाइड, मलबे में दबे कई श्रद्धालु

Summary :

Vaishno Devi Landslide: सोमवार सुबह कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग से एक बुरी खबर आ रही है। माता वैष्णो के रास्ते में भूस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण एक शेड सड़क पर गिर गया, जिससे कई लोग फंस गए। चार लोगों को बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर बचाव अभियान जारी है। #WATCH: JK Landslide occurred near Banganga on Vaishno Devi Marg. Some passengers are reported to be injured. Relief and rescue operations are underway, the injured are…

Vaishno Devi Landslide: सोमवार सुबह कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग से एक बुरी खबर आ रही है। माता वैष्णो के रास्ते में भूस्खलन हुआ है। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण एक शेड सड़क पर गिर गया, जिससे कई लोग फंस गए। चार लोगों को बचा लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर बचाव अभियान जारी है।

Vaishno Devi Landslide: पहले भी हुआ भूस्खलन

घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में इलाके में भारी बारिश और आसपास भूस्खलन दिखाई दे रहा। भूस्खलन से प्रभावित मार्ग यात्रा को अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे पहले भी जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके में लगातार खराब मौसम मे लैंड स्लाइड हुआ है 16 जुलाई की शाम को लगातार बारिश के कारण रायलपथरी और बरारीमार्ग के बीच जेड मोड़ पर भूस्खलन हुआ था, जिससे यात्रा रुक गई और बड़ी संख्या में तीर्थयात्री फंस गए। 17 जुलाई को भी पिछले 36 घंटों से घाटी में भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी।

भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बीच, उत्तराखंड के छह जिलों में सोमवार को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और उधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का भी अनुमान जताया है।

ये भी पढ़ें- 2006 मुंबई लोकल ट्रेन ब्लास्ट के सभी 12 आरोपी बरी, बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Neha Singh