Vande Bharat: आज कटड़ा से नई दिल्ली के लिए दौड़ेगी एक और Vande Bharat

Summary :

Vande Bharat: आज कटड़ा (Jammu & Kashmir) से नई दिल्ली के लिए चलेगी एक और वंदे भारत इस ट्रेन से सबसे ज्यादा लाभ माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को होगा। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी। बनारस के बाद कटड़ा दूसरा ऐसा स्टेशन है, जहां दो वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है। Highlights कटड़ा से नई दिल्ली के बीच आज से एक और Vande Bharat ट्रेन दौड़ेगी नई दिल्ली से कटड़ा का किराया 1665 रुपये होगा जम्मू, लुधियाना और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेगी Vande Bharat Vande Bharat ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह…

Vande Bharat: आज कटड़ा (Jammu & Kashmir) से नई दिल्ली के लिए चलेगी एक और वंदे भारत इस ट्रेन से सबसे ज्यादा लाभ माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को होगा। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी। बनारस के बाद कटड़ा दूसरा ऐसा स्टेशन है, जहां दो वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है।

Highlights

  • कटड़ा से नई दिल्ली के बीच आज से एक और Vande Bharat ट्रेन दौड़ेगी
  • नई दिल्ली से कटड़ा का किराया 1665 रुपये होगा
  • जम्मू, लुधियाना और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर भी रुकेगी Vande Bharat
  • Vande Bharat ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी

सप्ताह के इस दिन नहीं चलेगी Vande Bharat

कटड़ा से नई दिल्ली के बीच आज से एक और वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat) दौड़ेगी। वंदे भारत ट्रेन का सबसे ज्यादा लाभ माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। बता दे कि कटड़ा या वैष्णो देवी भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के रियासी ज़िले में स्थित एक शहर है। बनारस के बाद कटड़ा दूसरा ऐसा स्टेशन है, जहां दो वंदे भारत ट्रेनों की सुविधा उपलब्ध है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी Vande Bharat

स्टेशन के अधिकारी राज कुमार ने बताया कि ट्रेन (22478) कटड़ा से सुबह छह बजे चलकर दोपहर 11.44 बजे अंबाला कैंट और दोपहर दो बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (22477) नई दिल्ली से दोपहर तीन बजे चलकर शाम 5.10 बजे अंबाला कैंट और रात 11 बजे कटड़ा पहुंचेगी।

इतना होगा Vande Bharat का किराया

रेलवे ने कटड़ा-नई दिल्ली से कटड़ा (Vande Bharat) का किराया 1665 रुपये और एग्जीक्यूटिव श्रेणी का किराया 3055 रुपये निर्धारित किया है। वही इसका ठहराव जम्मू, लुधियाना और अंबाला कैंट रेलवे स्टेशनों पर भी होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News