कश्मीर, लद्दाख क्षेत्र में हिमस्खलन की चेतावनी

Summary :

कश्मीर घाटी में सुबह हुए हिमपात के बीच मौसम विभाग ने बुधवार को लद्दाख और कश्मीर घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।कश्मीर के क्षेत्रीय सूचना आयुक्त

कश्मीर घाटी में सुबह हुए हिमपात के बीच मौसम विभाग ने बुधवार को लद्दाख और कश्मीर घाटी में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

कश्मीर के क्षेत्रीय सूचना आयुक्त ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा, बारामुला और दक्षिण में कुपवाड़ा, अनंतनाग और कुलगाम में अगले कुछ घंटों के दौरान खतरनाक स्तर तक हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है।

मध्य कश्मीर के बुदगा और गंदेरबल में तथा लेह और कारगिल जिलों में भी हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गयी है। चेतावनी जारी करते हुए क्षेत्र के सूचना उप आयुक्त ने लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्र में न जाने की सलाह दी है।

Desk Team