प्रदर्शन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए यासीन मलिक

Summary :

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों की तरफ से कथित तौर पर की गई गोलीबारी में सात नागरिकों के मारे जाने के विरोध में सेना के चिनार कोर मुख्यालय

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों की तरफ से कथित तौर पर की गई गोलीबारी में सात नागरिकों के मारे जाने के विरोध में सेना के चिनार कोर मुख्यालय की तरफ मार्च निकालने के दौरान जेकेएलएफ के अध्यक्ष मोहम्मद यासीन मलिक को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मलिक और उनके समर्थक नगर के मैसुमा इलाके में इकट्ठा हुए और उन्होंने बादामीबाग मुख्यालय की तरफ मार्च निकालने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारी जैसे ही बादशाह चौक के पास पहुंचे, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मलिक और कुछ अन्य को हिरासत में ले लिया। उन्हें कोठी बाग थाने में रखा गया है।

security force

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पुलिस ने बताया कि शनिवार को ये नागरिक उस वक्त मारे गए जब सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही थी और वहां भीड़ इकट्ठी हो गई।

मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए और सेना का एक जवान शहीद हो गया था।

Desk Team