जम्मू के शोपियां से बंदूकधारियों ने एक और युवक का किया अपहरण

Summary :

सूत्रों ने कहा, अज्ञात बंदूकधारियों ने अब तक 7 युवकों का अपहरण किया है। उन्होंने बताया अपहृत हुए 7 युवकों में से 2 के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गये हैं।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले से अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को एक और युवक का अपहरण कर लिया है तथा इस तरह से अब तीन युवक अपराधियों की कैद में हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों के एक समूह ने रविवार को शोपियां से एक युवक का अपहरण कर लिया।

सूत्रों ने कहा, ‘अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुवार से अब तक शोपियां से सात युवकों का अपहरण किया है।’ उन्होंने बताया कि अपहृत हुए सात युवकों में से दो युवक के गोलियों से छलनी शव बरामद किए गये हैं, जबकि दो अन्य को बंदूकधारियों ने रिहा कर दिया है और उनकी कैद में अभी तीन अन्य युवक हैं।

Jammu-Kashmir

इस बीच नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को दक्षिण कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा 11वीं कक्षा के छात्र मंजूर की हत्या की सोची समझी हत्या एवं बैचेन करने वाला बताया।

उमर अब्दुल्ला ने ट्विटर पर लिखा,’ हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी संगठन द्वारा 11वीं कक्षा के छात्र की अपहरण के बाद की गई हत्या बैचेन करने वाली है। इस तरह के कृत्यों को किसी भी आधार पर जायज नहीं ठहराया जा सकता है और जो लोग ऐसे संगठनों से सहानुभूति रखते हैं उनसे मेरा बस यही सवाल है कि इस तरह की हत्याएं कैसे कश्मीर को एक बेहतर और स्वतंत्र जगह बना सकती हैं।‘

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Desk Team