जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षा के मद्देनत्रर शुक्रवार सुबह से ही प्रतिबंध लागू रहने के कारण ऐतिहासिक जामिया मस्जिद में लगातार दूसरे सप्ताह जुमे की नमात्र की अनुमति नहीं दी गयी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एम आर गंज, नौहट्टा, रेनवारी, सफा कदल और खानयार के क्षेत्रों में तथा सिविल लाइंस के मैसूमा में आपराधिक दंड संहित की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगाये गये हैं।
हुर्रियत कॉफ्रेंस के नरम धड़ के अध्यक्ष मीरवाइत्र मौलवी उमर ़फारू़क के गढ़ जामिया मस्जिद के सभी दरवाजों को सुबह ही बंद कर दिया गया। मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए जामिया मस्जिद और उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



