झारखंड की राजधानी रांची के होटवार बिरसा मुंडा से गंभीर मामला सामने आया है जहां 20 साल के कैदी के साथ सामूहिक कुकर्म किया गया है और शिकायत करने पर उसका लेटर तक फाड़ दिया है। बता दें कि 20 साल के कैदी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार की गई है। पहले मेकअप करने के बाद साड़ी पहनाई, डांस करवाया और शराब पिलाकर सभी ने मिलकर कुकर्म किया। बताया जा रहा है कि तबियत बिगड़ने के बाद भी इलाज नहीं कराया गया है। पीड़ित के परिवार ने अब शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद जेल अधिक्षक, वार्ड इंचार्ज, जेल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज की गई है।
तीन बार किया सामूहिक कुकर्म
रांची की जेल में कैदी के साथ एक बार नहीं बल्कि तीन बार सामूहिक कुकर्म किया गया। बता दें कि पहली बार में 12 जून 2026 को जेल के बंदियों ने लड़के का मेकअप करके साड़ी पहनाई गई और बाद में नशीला पदार्थ पिलाकर दूसरे वार्ड में सभी ने मिलकर कुकर्म किया और धमकी भी दी गई। दूसरी बार भी बंदियों ने मिलकर ऐसी ही घिनौनी हरकत और तीसरी बार भी नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया गया। हालात खराब होने पर इलाज भी नहीं दिया गया। अब शिकायत में 19 लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए है।
त्यौहार के समय की घिनौनी वारदात
20 साल के विचाराधीन कैदी के साथ हिरासत में त्यौहार के समय इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया और अब यह मामला रांची के खेलगांव थाने में दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पहली बार शिवरात्री के समय साड़ी पहनाकर, नशीला पदार्थ पिलाकर कुकर्म किया गया, दूसरी बार रामनवमी और तीसरी बार सरहुल की रात 20 साल के कैदी के साथ कुकर्म किया गया और प्राइवेट पार्ट पर खून बहने के बाद भी इलाज नहीं दिया गया।
कैसे हुआ खुलासा?
20 साल के कैदी को 12 जून 2026 को कोर्ट ने बरी कर दिया था लेकिन वह मानसिक सदमे में रहता था बाद में कई कोशिशों के बाद उसने अपने परिजनों को जेल की सभी आपबीती बताई और पूरा मामला का खुलासा किया जिसके बाद परिवार वालों ने इस में केस दर्ज कराया और लिखित में शिकायत दर्ज करवाकर कई आरोप लगाए है।


Download Android App
Download iOS App




