Aata Halwa Recipe: घर आए मेहमानों के लिए झटपट बनाएं स्वादिष्ठ आटे का हलवा, नोट करें रेसिपी

Summary :

Aata Halwa Recipe: मेहमानों के लिए झटपट तैयार करें स्वादिष्ठ आटे का हलवा…

सामग्री: 1 कप गेहूं का आटा, 1/2 कप घी, 1/2 कप चीनी, 2 कप पानी, 1/4 चम्मच इलायची पाउडर, थोड़े से कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता), 1 चम्मच किशमिश

घी गरम करें: एक कढ़ाई में 1/2 कप घी डालकर मध्यम आंच पर गरम करें

आटा भूनें: अब उसमें 1 कप गेहूं का आटा डालकर, धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए आटे को भूनें। जब आटा हलका गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब आंच से उतारें

पानी और चीनी मिलाएं: एक अलग पैन में 2 कप पानी और 1/2 कप चीनी डालकर, उसे उबालने के लिए रखें

आटे में पानी डालें: जब पानी और चीनी का मिश्रण उबालने लगे, तो उसे धीरे-धीरे भुने हुए आटे में डालें, और लगातार मिलाते रहें

हलवे को पकने दें: मिश्रण को अच्छे से मिला लें, फिर हलवे को धीमी आंच पर पकने दें हलवा गाढ़ा होने लगेगा

इलायची डालें: अब इसमें 1/4 चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें

मेवे डालें: कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) और किशमिश डालकर हलवे में मिलाएं

परोसें: आपका स्वादिष्ट आटा हलवा तैयार है। गरम-गरम परोसें और आनंद लें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।