तौलिया कितने दिनों में करना चाहिए साफ, जान लें इसे धोने का सही तरीका

Summary :

तौलिया कितने दिनों में करना चाहिए साफ, जान लें इसे धोने का सही तरीका

एक दिन कपड़ा पहनने के बाद हम उन्हें साफ होने के लिए रख देते हैं। लेकिन आप अपने तौलियां को कितने इस्तेमाल के बाद साफ करते हैं?

अगर आप बहुत ज्यादा समय लेते हैं या हर दिन उसके धौते हैं, तो इसे धो लेने का सही तरीका जान लें

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई ब्रिटिश वयस्कों पर हुई एक रिसर्च में पता लगा है कि लोग नहीं जानते कि उन्हें अपना टॉवेल को कितने दिनों में धोना चाहिए

रिसर्च में 44 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि वे अपने तौलिये को 3 महीने या उससे ज्यादा समय बाद धोते हैं

कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, रिसर्च में पांच में से एक शख्स ने कहा कि वो अपने तौलिए को महीने में एक बार धोता है

एक चौथाई लोगों ने कहा कि वे हफ्ते में 1 बार और 20 में से 1 शख्स ने बताया कि वह रोजाना अपने तौलिया को धोता है

अब अगर इसे कितनी बार धोना चाहिए उसके बारे में बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक, हफ्ते में आपको कम से कम एक बार गर्म पानी और सॉफ्ट डिटर्जेंट से अपना तौलिया साफ करना चाहिए

हालांकि तौलिया दिखते साफ हैं लेकिन समय के साथ इनमें कीटाणु जमा हो जाते हैं और वे आपके साथ रहने वाले लोगों के लिए गंभीर स्वास्थ्य खतरा बन सकते हैं

यह मत भूलिए की जब आप बॉडी पर तौलिया यूज कर रहे हैं तो आप उन जगहों को साफ कर रहे हैं जहां सूरज की रोशनी नहीं पड़ती, जहां बैक्टीरिया हो सकते हैं

यदि आप चेहरे या शरीर पर मुंहासे से पीड़ित है तो अपने तौलिये को नियमित रूप से साफ करें। अगर आप इसे नियमित रूप से नहीं धोते हैं तो इससे तौलिये पर कीटाणुओं की संख्या बढ़ सकती है

Team Desk