Beauty Hacks: झट से उगेंगे आइब्रो पर काले और घने बाल, आजमाएं ये नुस्खें

Summary :

Beauty Hacks: आइब्रो के बालों को घना और काला बनाने के आसान घरेलू उपाय

आइब्रो हमारी आँखों की सुंदरता को बढ़ाती हैं, लेकिन अगर आइब्रो हल्की हो, तो मेकअप की जरूरत पड़ती है

आज हम कुछ प्राकृतिक उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आइब्रो को काला और घना बनाया जा सकता है

कैस्टर ऑयल में फैटी एसिड और विटामिन होते हैं, जो बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं

रात में सोने से पहले, कुछ बूंद कैस्टर ऑयल को रूई से आइब्रो पर लगाएं

कोकोनट ऑयल में विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो आइब्रो के बाल घने बनाने में मदद कर सकते हैं

हर दिन कोकोनट ऑयल को आइब्रो पर लगाएं और कुछ समय के लिए छोड़ दें

एलोवेरा जेल आइब्रो को बढ़ाने में मदद करता है

ताजे एलोवेरा जेल को आइब्रो पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ें

एग योल्क प्रोटीन और बायोटिन का अच्छा स्रोत है, इससे आइब्रो के बाल काले और घने बने रहते हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।