नये साल की शुरुआत में सिर्फ 14 दिन बचे हैं। हर कोई नव वर्ष को बेहतर बनाना चाहता है।
साल 2025 में धन-समृद्धि और सफलता पाने को न्यू ईयर से पहले घर में कुछ चीजें ले आएं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार इन चीजों से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। इससे आपके यहां पैसों की तंगी दूर हो जाएगी।
बता दें, नए साल पर भगवान गणेश की मूर्ति या प्रतिमा जरूर लेकर आएं। इससे घर में बरकत आएगी और सुख-समृद्धि आएगी।
मोर पंख भी ला सकते हैं। इससे घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है।
वास्तुदोष भी दूर हो जाता है। आप बांसुरी भी ला सकते हैं। श्रीकृष्ण को बांसुरी भी चढ़ा दें।
इससे सुख-समृद्धि बढ़ेगी। भगवान श्रीकृष्ण की आप पर कृपा बरसेगी।
शंख भी ला सकते हैं। दक्षिणावर्ती शंख हो तो बहुत अच्छा है। घर लाकर उसकी पूजा करें।
ऐसा करने पर घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।


Download Android App
Download iOS App





