Building Self-Confidence: इन 8 आसान तरीकों से बढ़ाएं अपना आत्मविश्वास

Summary :

Building Self-Confidence: आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 8 सरल उपाय

अपना आत्मविश्वास बढ़ाना चाहते हैं तो सबसे पहले दूसरों के साथ अपनी तुलना करना बंद कर दें। हर किसी में अलग अलग गुण और अवगुण होते हैं, इसलिए बेहतर होगा की आप किसी की तुलना स्वयं से न करें

एक बार में एक ही काम करें। बदलाव रातोंरात देखने को नहीं मिलता, उसमें समय लगता है

अपने रोजाना के रुटीन में एक ऐसी गतिविधि शामिल करें जिससे आपको खुशी मिलती हो और सकारात्मक उर्जा का एहसास होता हो

अपने आप से प्यार करना सीखें, खुद को यह बात हमेशा याद दिलाते रहें कि आपकी कीमत दूसरों की राय से नहीं बल्कि आपके खुद की सोच के हिसाब से है

अपनी जरुरतों को प्राथमिकता दें और स्वयं के लिए हमेशा खड़े रहें। इससे आप आंतरिक रुप से मजबूत होंगे

यदी कोई आपकी तारीफ करता है तो उसे शालीनता से स्वीकारें, इससे आप में स्वयं के लिए सकारात्मक धारणा बनेगी

सुबह जल्दी उठने की आदत डालें, ध्यान करें और हेल्दी ब्रेकफास्ट करें। इससे आपको बेहतर महसूस होगा। इसके साथ ही रोजाना जर्नलिंग करने की भी आदत डालें

अपनी छोटी-छोटी सफलताओं का जश्न मनाएं और अपने आप पर गर्व करना सीखें

Largest Islands: दुनिया के 7 सबसे बड़े द्वीप कौन से हैं?

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।