गणेश चतुर्थी एक ऐसा पर्व है जिसका इंतजार हर किसी को होता है। इस शुभ मौके पर लोग भगवान को खुश करने घर में तरह-तरह के भोग बनाते हैं और गणेश भगवान को चढ़ाते हैं। अगर आप भी इस शुभ मौके पर कुछ ऐसी डिश बनाना चाहते हैं, जो खाने में लाजवाब हो, तो आज हम आपको यहां कुछ ऐसे ही चटपटे स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो यहां देखते हैं वह डिश कौन-कौन सी हैं।
गणेश चतुर्थी पर बनाएं ये टेस्टी स्नैक्स
1. स्टीम वाले मोदक

यह भोग गणेश भगवान को बेहद पसंद होता है। ताजे नारियल और गुड़ को एक साथ गैस पर पकाएं और थोड़ा इलायची पाउडर डालें। अब चावल के आटे को गर्म पानी में गूंथ लें। इसकी छोटी पूरी बनाकर उसमें गुड़ और नारियल भर दें। इसे मोदक की तरह बनाएं और 10 से 15 मिनट तक स्टीम में पकाएं।
2. बेसन के लड्डू

बेसन के लड्डू हर त्योहार के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में घी गर्म करें। फिर उसमें बेसन डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें और गैस बंद कर दें। जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी और कटे हुए बादाम-काजू मिलाएं। अब इसे हाथों से गोल-गोल लड्डू बना लें और कांच के जार में पैक करके रख दें।
3. चकली

चकली खाने में बेहद टेस्टी होती है। इसे बनाने के लिए चावल का आटा और थोड़ा सा बेसन लें। फिर इसमें तिल, अजवाइन, नमक और थोड़ा गरम तेल मिलाएं। फिर इसमें पानी डालकर कड़क आटा गूंथ लें। अब चकली बनाने वाली मशीन में आटा डालकर गोल चकली बनाएं और गरम तेल में तल लें और इसे डब्बे में भरकर रखें।
4. मीठी गुझिया

मीठी गुझिया को हर कोई बड़े ही चाव से खाता है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है। मैदे में पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। फिर अंदर भरने के लिए सूखे नारियल का चूरा, चीनी और इलायची मिलाएं। मैदे की छोटी पूरी बेलकर उसमें यह सब भरें और किनारों को अच्छे से बंद कर दें। अब इन्हें गरम तेल में तल लें। फिर एक प्लेट में निकालकर भोग लगाएं और खाएं।
Also Read: गणेश चतुर्थी पर बाप्पा को खुश करने के लिए घर पर बनाएं ये 4 टेस्टी मिठाइयां, देखें रेसिपी आइडियाज


Download Android App
Download iOS App




