अपने फेवरेट टीचर के चेहरे पर लाएं प्यारी सी मुस्कान, इस खास दिन पर बनाएं ये बेस्ट केक डिजाइन

Summary :

शिक्षक दिवस हर बच्चे के लिए खास होता है और इस दिन बच्चे अपने शिक्षकों को खुश करने के लिए तरह-तरह के उपहार देते हैं। यह आर्टिकल शिक्षक दिवस पर अपने पसंदीदा शिक्षक को स्पेशल महसूस कराने के लिए कुछ खास केक आइडियाज दिखाता है, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं। इसे काली आइसिंग से सजाकर सफेद क्रीम से 'हैप्पी टीचर्स डे' या कोई संदेश लिखा जाता है, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है।

Teachers Day Cake Ideas: टीचर्स डे हर बच्चे के लिए बहुत ही ज्यादा खास होता है। इस दिन हर एक बच्चा अपने टीचर को खुश करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट्स और डेकोरेशन करता है। अगर आप भी इस साल अपने मन पसंद टीचर को स्पेशल महसूस करवाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे केक आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए यहां देखते हैं वह केक कौन-कौन से हैं।

टीचर्स डे के लिए बेस्ट केक आइडियाज

1. ब्लैकबोर्ड थीम केक

teachers day special cake
teachers day special cake (Source: Social Media)

यह केक देखने में बहुत सुंदर लगता है। इसमें केक को ब्लैक आइसिंग से कवर करके व्हाइट क्रीम से हैप्पी टीचर्स डे या कोई अच्छा मैसेज लिखा जाता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

2. फोटो केक

teachers day cake design
teachers day cake design (Source: Social Media)

फोटो केक देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। आप अपने टीचर की पूरी क्लास के साथ की कोई पुरानी फोटो केक पर प्रिंट करवा सकते हैं। यह केक टीचर के दिल को छू लेगा और आप उनका दिल भी जीत सकते हैं।

3. चॉक और डस्टर केक

Teachers Day Cake Ideas
Teachers Day Cake Ideas (Source: Social Media)

टीचर को चॉक और डस्टर से बहुत ज्यादा लगाव होता है, इसलिए आप इस स्पेशल डे पर आप चॉक और डस्टर का केक बना सकते हैं। इसके ऊपर फॉन्डेंट से बने छोटे-छोटे चॉक और डस्टर रख सकते हैं। यह डिजाइन देखने में अलग और टीचर के प्रोफेशन से जुड़ा हुआ लगता है।

4. बुक शेप केक

Teachers Day Cake Ideas
Teachers Day Cake Ideas (Source: Social Media)

किताब हर टीचर के जीवन का एक बहुत ही अहम हिस्सा होता है। इस टीचर डे अगर आप भी अपने पसंदीदा शिक्षक को खुद करना चाहते हैं, तो खुली हुई किताब के शेप का केक बना सकते हैं। इस पर क्रीम से पेन और कुछ अच्छे थॉट्स लिखे जा सकते हैं।

Also Read: इस टीचर्स डे अपने पसंदीदा टीचर को दें कुछ स्पेशल, देखें 500 रुपये के बजट में यादगार गिफ्ट आइडियाज

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।