Teacher Gift Ideas Under 500: टीचर हमारे जीवन के वह व्यक्ति होते हैं, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं और सफलता की राह दिखाते हैं। टीचर्स डे पर अपने टीचर को गिफ्ट देना एक सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है। अगर आप भी इस टीचर्स डे अपने पसंदीदा शिक्षक को कोई प्यारा सा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आज हम आपको 500 रुपये के बजट में अपने कोई प्यारा और इस्तेमाल करने वाले गिफ्ट के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने प्यारे टीचर को दे सकते हैं।
टीचर्स डे के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज
1. नाम लिखा हुआ पेन

एक टीचर के लिए पेन सबसे जरूरी चीज़ होता है। आप 200 से 400 रुपये के बजट में एक सुंदर मेटल पेन खरीद सकते हैं, जिस पर टीचर का नाम लिखा हो। जब भी वे इस पेन से लिखेंगे या कॉपी जांचेंगे, उन्हें आपकी याद आएगी। यह एक प्रोफेशनल और यादगार गिफ्ट है।
2. टेबल ऑर्गनाइज़र या पेन स्टैंड

टीचर की टेबल को एक जगह रखने के लिए लकड़ी या प्लास्टिक का पेन स्टैंड एक बहुत ही अच्छा गिफ्ट है। इसमें पेन, मार्कर और छोटे-मोटे सामान आसानी से रखे जा सकते हैं। 300 से 500 रुपये के बजट में कई सुंदर पेन होल्डर मिल जाते हैं।
3. छोटा इनडोर प्लांट

टीचर की स्टडी टेबल या क्लासरूम डेस्क के लिए एक छोटा सा पौधा बहुत ही सुंदर और बेस्ट ऑप्शन है। जेड प्लांट या स्नेक प्लांट जैसे पौधे बहुत कम देखभाल मांगते हैं और हवा को भी साफ रखते हैं। सुंदर छोटे गमले के साथ यह पौधा 150 से 300 रुपये में आसानी से आ जाता है।
4. कस्टमाइज्ड कॉफी मग

चाय या कॉफी पीते समय टीचर को आपकी याद दिलाने के लिए एक प्रिंटेड सिरेमिक मग बहुत अच्छा ऑप्शन है। आप मग पर “बेस्ट टीचर” लिखा हुआ डिजाइन चुन सकते हैं या कोई खूबसूरत मैसेज छपवा सकते हैं। बाजार या ऑनलाइन स्टोर पर यह 200 से 350 रुपये में आसानी से मिल जाता है।
Also Read: Wedding Anniversary पर Wife के लिए 7 Best बजट-फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज, खुशी से खिल उठेगा उनका चेहरा


Download Android App
Download iOS App




