‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ का नया एपिसोड रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर समय रैना और शेरोन वर्मा की बातचीत अब चर्चा में आ गई है। इस एपिसोड में ओरी, अर्चना पूरन सिंह, निशांत सूरी और शेरोन वर्मा बतौर गेस्ट पैनलिस्ट नजर आए थे। शो में पंजाबी म्यूजिक, क्लासिकल डांस और रैप जैसी अलग-अलग प्रेजेंटेशन दर्शकों को देखने के लिए मिली, लेकिन इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा समय और शेरोन की ऑन-स्क्रीन बॉन्डिंग की हुई।
शेरोन इससे पहले शो के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। ऐसे में अब दूसरे सीजन में पैनलिस्ट के तौर पर उनकी वापसी ने दर्शकों की दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ा दी है। एपिसोड के दौरान समय और शेरोन के बीच हुई मजेदार नोकझोंक के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे।
Samay Raina And Sharon Verma Dating: बिहार और कश्मीर को लेकर हुई मजेदार नोकझोंक

इस एपिसोड में समय रैना और शेरोन वर्मा ने एक-दूसरे के रिजनल बैकग्राउंड को लेकर मजाक किया। शेरोन बिहार से हैं, जबकि समय कश्मीरी पंडित परिवार से ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में समय ने बातचीत के दौरान शेरोन की तारीफ की और फिर उनके बिहारी बैकग्राउंड को लेकर मजाक किया। इसके जवाब में शेरोन ने भी समय के कश्मीरी बैकग्राउंड को लेकर मजेदार कमेंट कर दी। दोनों की यह बातचीत दर्शकों को काफी पसंद आई, हालांकि कुछ पॉलीटिकल नेताओं ने समय और शेरोन के कमेंट पर ऑब्जेक्शन भी उठाया। इसके बाद दोनों के बीच मजाकिया अंदाज में एक-दूसरे को जवाब देने का सिलसिला जारी रहा। अब उनकी बातचीत के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं।
क्या वाकई डेट कर रहे हैं समय और शेरोन?

समय और शेरोन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के डेटिंग करने के कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने एपिसोड की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए दोनों की बॉन्डिंग को रोमांटिक रिश्ते से जोड़ने की कोशिश की। तो वहीं एक यूजर ने दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की और मजाकिया अंदाज में उनके रिलेशनशिप को लेकर कमेंट भी किया। वहीं बाकी के कुछ यूजर्स ने ये भी दावा किया कि दोनों के बीच की बॉन्डिंग सिर्फ दोस्ती या मजाक तक लिमीटेड नहीं लगती।
कुछ लोगों ने तो एपिसोड के दौरान शेरोन के समय को देखने और उनकी बातों पर रिएक्शन देने जैसे छोटे-छोटे पलों को भी डेटिंग की अफवाहों से जोड़ दिया। हालांकि, ये सभी बातें सोशल मीडिया यूजर्स के अनुमान हैं और इनसे किसी रिश्ते की ऑफिशियल पुष्टि नहीं होती।
पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी चर्चाएं

समय रैना और शेरोन वर्मा के रिश्ते की अफवाहें पहली बार सामने नहीं आई हैं। इसी साल मार्च में भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दोनों के डेटिंग करने का दावा किया गया था। हालांकि, उस समय भी दोनों की ओर से इस तरह की खबरों की कोई पुष्टि नहीं हुई थी। अब ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के नए एपिसोड के बाद एक बार फिर इन चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है।
दोनों ने नहीं की रिश्ते की पुष्टि

सोशल मीडिया पर भले ही समय रैना और शेरोन वर्मा के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हों, लेकिन दोनों ने ऑफिशियल रूप से डेटिंग की खबरों की पुष्टि नहीं की है। इसलिए फिलहाल इन दावों को सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है। एपिसोड में दोनों की मजेदार केमिस्ट्री और नोकझोंक ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा है, लेकिन असल जिंदगी में उनके रिश्ते की सच्चाई क्या है, यह तभी साफ हो पाएगी जब दोनों खुद इस बारे में कोई बयान देंगे।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में शेरोन का रोल

शेरोन वर्मा इस बार ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में गेस्ट पैनलिस्ट के तौर पर दिखाई दीं। वहीं खास बात यह है कि वह शो के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं। कंटेस्टेंट से गेस्ट पैनलिस्ट तक का उनका सफर भी दर्शकों के लिए दिलचस्प रहा और उनकी वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई।
Read More: Samay Raina का ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ फिर होगा बंद!, बिहार-कश्मीर वाले मजाक पर पॉलिटीकल बना पूरा मामला


Download Android App
Download iOS App




