बच्चे को जरूर सिखाएं ये 6 क्लासरूम मैनर्स

1. ग्रीट जरूर करें
टीचर को रिस्पेक्ट देने का सबसे पहला तरीका है उनको ग्रीट करना। सिर्फ अपनी क्लास के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर कहीं भी जब टीचर सामने आएं, तो उन्हें नमस्ते या विश जरूर करें। यह एक अच्छी आदत है, जो दिखाती है कि आप अपने टीचर की कितनी इज्जत करते हैं।
2. क्लास में टीचर की बात ध्यान से सुनें
अक्सर देखा जाता है कि बच्चे क्लासरूम में शोर मचाते हैं, खासकर तब जब कोई नई टीचर पढ़ाने आए। अपने बच्चे को समझाएं कि वे कभी ऐसा ना करें। नई टीचर का भी पूरा सम्मान करें और वह जो भी पढ़ा या बता रही हैं, उसे ध्यान लगाकर सुनें।
3. टीचर के समय की इज्जत करें
आपको क्लास में नया चैप्टर पढ़ाने के लिए टीचर्स काफी मेहनत करते हैं। यहां तक कि आपकी परीक्षा के पेपर तैयार करने के लिए उन्हें अपनी छुट्टियों के दिन भी काम करना पड़ता है। ऐसे में उनकी इस मेहनत के प्रति दिल से आभार जताने का सबसे आसान तरीका यही है कि आप उनके समय का सम्मान करें।
4. थैंक्यू कहना सिखाएं

बच्चे को सही शिक्षा देने के लिए और उनकी गलतियां सुधारने के लिए टीचर्स हमेशा तैयार होते हैं। बच्चे को आदत डालें कि जब भी स्कूल की छुट्टी हो, तो वे अपनी टीचर को ‘थैंक्यू’ जरूर बोलें। यह एक बहुत अच्छी आदत है, जिसे सुनकर टीचर को अंदर से बहुत खुशी मिलती है।
5. मदद का हाथ बढ़ाएं
टीचर्स स्कूल टाइमिंग्स में और उसके बाद भी बच्चों के काम में लगे रहते हैं। ऐसे में अपना सम्मान जताने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपनी तरफ से मदद का हाथ बढ़ाएं। बच्चा अपनी टीचर से पूछ सकता है कि क्या उन्हें किसी काम में मदद चाहिए।
6. होमवर्क समय पर पूरा करें
बच्चे को ये भी सिखाएं कि वह स्कूल का काम और होमवर्क हमेशा समय पर पूरा करे। जब बच्चे अपना काम सही समय पर और पूरी लगन से करते हैं, तो टीचर को महसूस होता है कि उनकी मेहनत सफल हो रही है। एक शिक्षक के लिए इससे बड़ी खुशी और सम्मान की बात कोई और नहीं हो सकती।


Download Android App
Download iOS App




