बच्चों के लिए 5 बेस्ट एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज
1. स्पोर्ट्स

चाहे क्रिकेट हो, फुटबॉल हो, या फिर स्विमिंग, स्पोर्ट्स बच्चों के फिजिकल हेल्थ को काफी इंप्रूव करता है। अगर आपका बच्चा बहुत ज्यादा एनर्जी से भरा रहता है, तो उसे किसी न किसी आउटडोर गेम की कोचिंग जरूर दिलाएं। यह उनके फोकस और स्टैमिना दोनों को शानदार बना देगा।
2. आर्ट और क्राफ्ट
आर्ट और क्राफ्ट लगभग हर बच्चे को पसंद होता है। ड्रॉइंग, पेंटिंग, या क्ले मॉडलिंग जैसी एक्टिविटीज बच्चों को क्रिएटिव बनाती हैं। जब बच्चा अपने हाथों से कुछ बनाता है, तो उसका फोकस बढ़ता है। साथ ही, वे अपने नए-नए और क्रिएटिव आइडियाज को लोगों तक पहुंचा पाता है।
3. म्यूजिक और डांस

म्यूजिक या डांस क्लास बच्चों के लिए एक बेहतरीन स्ट्रेस-बस्टर है। कोई भी इंस्ट्रूमेंट, जैसे गिटार, वायोलिन, या ड्रम बजाना सीखने से दिमाग का विकास होता है। वहीं, डांस करने से शरीर में लचीलापन और फुर्ती आती है। अगर आपका बच्चा घर में बजते गानों पर थिरकने लगता है, तो समझ लीजिए कि म्यूजिक और डांस उसके लिए एकदम सही एक्टिविटी है।
4. कोडिंग और रोबोटिक्स
आज का दौर डिजिटल है, और कोडिंग अब सिर्फ कंप्यूटर इंजीनियर्स का काम नहीं रह गया है। बच्चों के लिए डिजाइन किए गए आसान कोडिंग और रोबोटिक्स प्रोग्राम्स उनकी लॉजिकल थिंकिंग को तेज बनाते हैं। यह एक तरह की मेंटल एक्सरसाइज है जहां बच्चे पहेलियां सुलझाते हैं और नई चीजें बनाते हैं।


Download Android App
Download iOS App




