Parenting Mistakes to Avoid: बच्चों के सामने भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना बिगड़ सकता है बच्चे का भविष्य

Summary :

हर माता-पिता अपने बच्चे का अच्छा भविष्य चाहते हैं और उन्हें एक अच्छा इंसान बनाना चाहते हैं। लेकिन कई बार वे अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका बच्चों के मन पर बुरा असर पड़ता है। बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने माता-पिता को करते और कहते देखते हैं। इसलिए बच्चों के सामने पेरेंट्स को बहुत संभलकर रहना चाहिए। यहां कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया गया है जिनसे बचना बेहद जरूरी है।

Parenting Mistakes to Avoid: पेरेंट्स हमेशा ही अपने बच्चों के भविष्य की चिंता करते हैं। हर माता पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे सभी से अच्छा व्यवहार करें और एक बेहतर इंसान बनें। लेकिन कई बार चिंता करने वाले यही माता-पिता बच्चों के सामने कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका बच्चों के मन पर बुरा असर पड़ता है। बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने माता-पिता को करते और कहते हुए देखते हैं। इसलिए माता-पिता को कुछ भी कहने या करने से पहले सोचना चाहिए। कई बार अनजाने में वे ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है। यहां कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जो माता-पिता को बच्चों के सामने कभी नहीं करनी चाहिए।

बच्चों के सामनें इन 6 गलतियों को करने से बचें

1. किसी की बुराई न करें

अगर आप बच्चों के सामने अपने जीवनसाथी या दोस्तों की बुराई करते हैं, तो इससे बच्चों की सोच पर बुरा असर पड़ता है। उनका रिश्तों को देखने का नजरिया बदल जाता है और वे समझने लगते हैं कि दूसरों को नीचा दिखाना सही बात है।

2. चिल्लाकर लड़ाई न करें

Bad Parenting Habits
Bad Parenting Habits (Magnific)

माता-पिता को बच्चों के सामने कभी भी जोर-जोर से चिल्लाकर नहीं लड़ना चाहिए। ऐसा देखने पर बच्चे परेशान और असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। अगर वे आपको झगड़ते देखेंगे, तो वे भी आपसे बहस करने लगेंगे और सोचने लगेंगे कि हर समस्या का हल सिर्फ लड़ाई ही है।

3. बच्चे में बार-बार कमियां न निकालें

अगर आप बच्चे की हर आदत को गलत ठहराएंगे और उसमें कमियां निकालेंगे, तो उसका आत्मसम्मान कम होने लगेगा। हर बात पर टोकने से बच्चे का आत्मविश्वास टूट जाता है।

4. दूसरों से तुलना न करें

अपने बच्चे की तुलना कभी भी दूसरे बच्चों से न करें। जब आप बच्चे को किसी और जैसा बनने के लिए दबाव डालते हैं या दूसरों की तारीफ करके उसे कम आंकते हैं, तो उसका आत्मविश्वास गिर जाता है। इससे बच्चा तनाव में आ सकता है और खुद को कमतर समझने लगता है।

5. लगातार फोन का इस्तेमाल न करें

Parenting Mistakes to Avoid
Parenting Mistakes to Avoid(Magnific)

घर पर परिवार के साथ समय बिताते समय फोन का कम से कम इस्तेमाल करें। बच्चों के सामने लगातार फोन या कंप्यूटर में लगे रहना सही नहीं है। अगर आप खुद ऐसा करेंगे, तो आगे चलकर आप अपने बच्चे को भी फोन चलाने से रोक नहीं पाएंगे।

6. बच्चों के सामने झूठ न बोलें

बच्चों के सामने कभी भी किसी से झूठ न बोलें। अगर बच्चे आपको छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते हुए देखेंगे, तो वे भी यही सीखेंगे। इससे वे सोचेंगे कि सच छिपाना गलत नहीं है और आगे चलकर वे आपसे भी बातें छुपाने लगेंगे।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।