Wedding Anniversary Gift Ideas for Wife: शादी की सालगिरह हर पति-पत्नी के लिए एक बहुत ही खास दिन होता है। हर कोई इस दिन को यादगार बनाना चाहता है। इस दिन कपल एक दूसरे के लिए सरप्राइज प्लान करते हैं, घूमने जाते हैं और एक दूसरे को गिफ्ट्स देकर सालगिरह मनाते हैं। अगर आप भी अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर अपनी वाइफ को प्यारा सा तोहफा देकर उसके दिन को और भी स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो यहां पर आपके लिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं।
पत्नी के लिए 7 बेस्ट एनिवर्सरी गिफ्ट्स (Gift Ideas for Wife)
1. झुमकों का सेट

अगर आप अपनी शादी की सालगिरह पर एक सस्ता और अच्छा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो अपनी पत्नी को सुंदर से झुमकों का सेट दे सकते हैं। महिलाओं को झुमके बहुत पसंद होते हैं। आजकल मार्केट में झुमकों का पूरा सेट मिल रहा है, आप उनकी पसंद के हिसाब से एक सेट उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं। यकीन मानिए ये आपकी वाइफ को बहुत पसंद आएंगे।
2. बालों का गजरा
ये तरीका भले ही थोड़ा पुराना लगे, लेकिन आज भी लड़कियों को अपने बालों में फूलों का गजरा लगाना बहुत अच्छा लगता है। जब आप अपनी पत्नी को ताजे फूलों का गजरा देंगे, तो उनके चेहरे पर पक्का एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी। अगर आप खुद अपने हाथों से उनके बालों में यह गजरा लगाएंगे, तो उन्हें और भी ज्यादा अच्छा लगेगा।
3. स्किन केयर

महिलाओं को स्किन केयर करना बहुत पसंद होता है। इसलिए, आप उन्हें सालगिरह पर स्किन केयर की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं। उनकी स्किन टाइप के अनुसार, अच्छे ब्रांड का स्किन केयर सेट खरीद लें। आपकी पत्नी को यह गिफ्ट जरूर पसंद आएगा।
4. पैरों की पायल या हाथ का ब्रेसलेट
महिलाओं को पायल और ब्रेसलेट पहनना बहुत पसंद होता है। आप बाजार से कोई भी सुंदर सी पायल या कंगन ले सकते हैं। बाजार में आपको बहुत सी वेराइटी और डिजाइन के पायल और ब्रेसलेट मिलते हैं, अपनी पसंद का एक प्यारा सा पायल या ब्रेसलेट गिफ्ट कर सकते हैं।
5. फूलों, चॉकलेट्स और टेडी बियर का बुके

अगर आप कोई ऐसा गिफ्ट ढूंढ रहे हैं जो प्यारा भी हो और सस्ता भी, तो आप अपनी पत्नी को कुछ गुलाब के फूल, एक छोटा सा टेडी बियर और कुछ चॉकलेट्स एक साथ पैक करवा कर दे सकते हैं। आजकल बाजार में इन चीजों से बने बहुत सुंदर-सुंदर बुके भी मिल जाते हैं। ये गिफ्ट आपकी वाइफ को जरूर पसंद आएगा।
6. हाथों से बना कार्ड
बाजार से खरीदे हुए गिफ्ट की जगह आप अपने हाथों से बना हुआ प्यारा सा कार्ड भी दे सकते हैं, जिसमें आपकी दिल की बातें लिखी हों। आपकी पत्नी के लिए ये महंगे गिफ्ट से भी ज्यादा अनमोल होगा। इसमें आपका प्यार और एफर्ट्स दोनों दिखेंगे।
7. वाइफ की पसंद की कोई अच्छी किताब
अगर आपकी पत्नी को खाली समय में किताबें या नई-नई कहानियां पढ़ने का शौक है, तो सालगिरह के मौके पर आप उन्हें किसी अच्छे लेखक की किताब दे सकते हैं। यह एक ऐसा गिफ्ट है जो सीधे उनके दिल को छुएगा और हमेशा उनके पास रहेगा।


Download Android App
Download iOS App




