Daily Habits for a Happy Marriage Life: नई-नई शादी की शुरुआत में जो जोश और खुशी होती है, वो समय के साथ कम होने लगती है। ऑफिस की टेंशन, घर का स्ट्रेस और रोज के काम रिश्ते के स्पार्क को कम कर देते हैं। कभी-कभी लगने लगता है कि पहले जैसा प्यार और अपनापन अब नहीं रहा और रिश्ता बोरिंग हो गया है। दरअसल, ऐसा कई शादीशुदा कपल्स के साथ होता है। लेकिन, रिश्ते में बोरियत आने का मतलब प्यार का खत्म होना नहीं है। इसका मतलब है कि आपके रिश्ते को थोड़ा वक्त और समझदारी की जरूरत है। अगर आपकी मैरेड लाइफ भी बोरिंग हो गई है, तो रिश्ते में फिर से नयापन और खुशी लाने के लिए ये 5 आसान तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।
इन 5 तरीकों से रिश्ते में भरें रोमांस (Married Life Tips)

1. एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं
जब पति-पत्नी एक-दूसरे को समय देना कम कर देते हैं, तो रिश्ते में बोरियत आ जाती है। रिश्ते में नयापन बनाए रखने के लिए साथ में वक्त बिताना बहुत जरूरी है। आप साथ में डिनर पर जा सकते हैं, टहलने जा सकते हैं या घर की बालकनी या छत पर बैठकर कॉफी के साथ बातें कर सकते हैं।
2. छोटे-छोटे सरप्राइज दें
शादी के शुरुआती दिनों में लोग एक-दूसरे को खुश करने के लिए छोटी-छोटी चीजें करते हैं, लेकिन समय के साथ इसे बंद कर देते हैं। रिश्ते में खुशी बनाए रखने के लिए कभी-कभी छोटे सरप्राइज बहुत काम आते हैं। आप अपने पार्टनर की पसंद का खाना बना सकते हैं, कोई प्यारा सा नोट लिख सकते हैं या कोई छोटा सा गिफ्ट दे सकते हैं। इससे रिश्ता हमेशा नया लगता है।
3. साथ में कुछ नया ट्राई करें
रोज एक ही तरह से काम पर जाना, आना, खाना और सो जाना बोरिंग हो जाता है। इसलिए रिश्ते में नया रोमांच लाने के लिए कुछ नया करने की कोशिश करें। जैसे साथ में किसी नई जगह घूमने जाएं, कोई नया शौक शुरू करें या कोई नई एक्टिविटी साथ मिलकर करें। जैसे सुबह साथ में योगा करें या फिर साथ में कोई नई डिश कुक करें।
4. एक-दूसरे की तारीफ करें
प्यार के साथ-साथ रिश्ते में सम्मान भी बहुत जरूरी है। अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों की तारीफ करें और उनकी भावनाओं को समझें। इससे रिश्ते में पॉजिटिविटी बनी रहती है और दोनों के बीच प्यार और मजबूत होता है।
5. नजदीकियां बढ़ाएं

रोज की भागदौड़ में लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़ना या गले लगाना भूल जाते हैं। दिन में कम से कम एक बार बिना किसी वजह के पार्टनर को गले लगाएं या उनका हाथ थामें। यह छोटा सा टच रिश्ते में प्यार और अपनापन बनाए रखता है।


Download Android App
Download iOS App




