Healthy Weekend Habits: वीकेंड पर देर तक सोने और जंक फूड खाने की आदत छोड़ें, खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Summary :

यह आर्टिकल बताता है कि कैसे वीकेंड को थकान मिटाने की बजाय और अधिक एनर्जेटिक और बेहतरीन बनाया जा सकता है। अक्सर लोग वीकेंड पर ज़्यादा सोकर या जंक फूड खाकर उसे बर्बाद कर देते हैं, जिससे अगले दिन और थकान महसूस होती है। वीकेंड को बेहतर बनाने के लिए यहां कुछ आसान आदतें बताई गई हैं। बहुत देर तक सोना बायोलॉजिकल क्लॉक को बिगाड़ता है।

अगर आप भी पूरे हफ्ते काम करने के बाद वीकेंड पर अपने शरीर को आराम देना चाहते हैं, तो यह समय सबसे बेस्ट होता है। जब आप खुद के थोड़ा समय निकालते हैं। ज्यादातर लोग वीकेंड पर सोने या जंक फ़ूड खाकर अपना समय निकाल देते हैं, जिससे आप अगले दिन और भी ज्यादा थका हुआ महसूस करते हैं। अगर आप भी अपने वीकेंड को बेहतरीन बनाना चाहते हैं, तो आज से ही इन पांच आसान आदतों को अपना सकते हैं, जो आपकी लाइफ में बदलाव लेकर आएंगे।

वीकेंड को ऐसे बनाएं एनर्जेटिक और बेहतरीन

easy ways to stay healthy on weekends
easy ways to stay healthy on weekends (Source: Social Media)

1. समय पर उठना और धूप लेना

भले ही छुट्टी का दिन हो, लेकिन बहुत देर तक सोते रहना शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को बिगाड़ता है, इसलिए कोशिश करें कि नार्मल दिनों से सिर्फ एक घंटे ज्यादा सोएं और सुबह उठकर थोड़ी देर ताजी हवा और धूप में बैठें। धूप से मिलने वाला विटामिन डी हड्डियों और मूड दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

2. घर का बना खाना खाएं

वीकेंड पर अक्सर बाहर का खाना या पिज्जा-बर्गर ऑर्डर करने का मन करता है। इससे अच्छा आप सुबह उठकर कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाएं। ताजी हरी सब्जियां, फल, सलाद और सूप को अपनी डाइट में शामिल करें। इससे आपके शरीर को भरपूर पोषण मिलेगा और आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

healthy weekend routine
healthy weekend routine (Source: Social Media)

3. स्क्रीन से दूरी बनाएं

पूरा हफ्ता हम लैपटॉप, मोबाइल और टीवी की स्क्रीन के सामने बिताते हैं। वीकेंड पर अपना कुछ समय सोशल मीडिया से दूर रहकर बिताएं। इस दिन को किताबें पढ़ने, परिवार के साथ बैठने और दोस्तों के साथ घूमने के लिए रखें। इससे आपका स्ट्रेस कम होगा और आपका दिमाग शांत रहेगा।

4. खुद के साथ समय बिताएं

वीकेंड का एक बड़ा फायदा स्ट्रेस से आराम पाने के लिए होता है। कुछ समय अकेले बैठकर अपने अगले हफ्ते की प्लानिंग करें, अपनी डायरी लिखें, कोई हॉबी जैसे पेंटिंग या गार्डनिंग करें, या बस आंखें बंद करके गहरी सांसें लें। मानसिक रूप से शांत रहना हेल्दी शरीर के लिए जरूरी होता है।

Also Read: बेजान बालों में आ जाएगी नई जान, सुंदर और हेल्दी हेयर के लिए आज ही अपनाएं ये 4 आदतें

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।