Daily Habits for Healthier Hair: हर किसी को पसंद होता है कि उसके बाल हेल्दी और खूबसूरत नजर आएं, लेकिन इसके लिए आपको सही हेयर केयर करना बहुत ज्यादा जरूरी है। बालों की देखभाल केवल शैंपू और ऑयलिंग ही नहीं होती है, बल्कि सही खान-पान और आदतें भी इसमें अहम भूमिका निभाती हैं। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए बाजार के महंगे-महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल करने से बाल बहुत ज्यादा डैमेज हो जाते हैं। आइए यहां जानते हैं हेल्दी बालों के लिए इसकी केयर कैसे करें।
बालों को मजबूत बनाने के उपाय

1. रोजाना हेयर ऑयल करें
अगर आप भी बालों को जड़ से मजबूत बनाना चाहते हैं, तो हफ्ते में कम से कम 2-3 बार बालों में गर्म तेल से अच्छी तरह मसाज करें। इससे बालों में खून का बहाव तेज होता है और बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है। नारियल, बादाम, आंवला, सरसों या अरंडी का तेल बालों की ग्रोथ में मदद करता है। जब भी तेल लगाएं 2 घंटे बाद ही बाल धोएं।
2. बालों को सही तरह से धोएं
बालों को धोने के लिए हमेशा माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी बरकरार रहे। हफ्ते में 2 बार बालों को अच्छे से धोएं। कभी भी बहुत ज्यादा गर्म पानी से बाल न धोएं, क्योंकि गर्म पानी से बाल काफी ज्यादा डैमैज होने लगते हैं।

3. कंडीशनिंग और हेयर मास्क
हेयर वॉश के बाद कंडीशनर या हर्बल हेयर मास्क का इस्तेमनाल जरूर करें, ताकि बाल सॉफ्ट और मजबूत रहें। अपने बालों की नमी बनाए रखने के लिए कंडीशनिंग बहुत ज्यादा जरूरी होता है, इसलिए हर बार शैम्पू के बाद कंडीशनर लगाएं। हफ्ते में एक बार होममेड हेयर मास्क जैसे दही, अंडा या मेथी का पेस्ट लगाएं।
4. बालों को सुलझाने का तरीका
गीले बालों में कंघी करने से बचें, क्योंकि इस समय बालों की जड़ें सबसे ज्यादा कमजोर होती हैं और उनके टूटने का डर बना रहता है। बालों को सुलझाने के लिए हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। कंघी करते समय हमेशा बालों के निचले हिस्से से शुरुआत करें और धीरे-धीरे उलझनें निकालते हुए ऊपर की तरफ जाएं।


Download Android App
Download iOS App




