Meer Anees Poetry: “इक फूल का मज़मूँ…” मीर अनीस के टॉप 8 शेर

Summary :

Meer Anees Poetry: तमाम उम्र इसी एहतियात में गुज़री, कि आशियाँ किसी…

तमाम उम्र इसी एहतियात में गुज़री

कि आशियाँ किसी शाख़-ए-चमन पे बार न हो

गर्मी से मुज़्तरिब था ज़माना ज़मीन पर

भुन जाता था जो गिरता था दाना ज़मीन पर 

ख़ाक से है ख़ाक को उल्फ़त तड़पता हूँ ‘अनीस’

कर्बला के वास्ते मैं कर्बला मेरे लिए

करीम जो तुझे देना है बे-तलब दे दे

फ़क़ीर हूँ पर नहीं आदत-ए-सवाल मुझे

गुल-दस्ता-ए-मअनी को नए ढंग से बाँधूँ

इक फूल का मज़मूँ हो तो सौ रंग से बाँधूँ

मिसाल-ए-माही-ए-बे-आब मौज तड़पा की

हबाब फूट के रोए जो तुम नहा के चले

आशिक़ को देखते हैं दुपट्टे को तान कर

देते हैं हम को शर्बत-ए-दीदार छान कर

तमाम उम्र जो की हम से बे-रुख़ी सब ने

कफ़न में हम भी अज़ीज़ों से मुँह छुपा के चले

अश्क-ए-ग़म दीदा-ए-पुर-नम से सँभाले न गए

ये वो बच्चे हैं जो माँ बाप से पाले न गए

Google Search में टॉप पर रहीं 2024 की ये 10 घूमने वाली जगहें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।