Methi Mathri: चाय के साथ Perfect Snack, घर पर बनाएं Crispy मेथी मठरी

Summary :

Methi Mathri: चाय के साथ हल्के नाश्ते के लिए बनाएं ये Crispy मठरी, आसान है रेसिपी

सामग्री: 2 कप मैदा, 1/4 कप सूजी, 1/2 कप कस्तूरी मेथी (सूखी), 1/4 कप घी, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर और पानी

एक बाउल में मैदा, सूजी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और कस्तूरी मेथी डालें। फिर उसमें घी डालकर अच्छे से मिलाएं

धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक सख्त आटा गूंध लें

गूंधे हुए आटे को 20-30 मिनट के लिए ढककर रखें

आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और बेलन से बेल लें

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें

बेलें हुए मठरी को गरम तेल में डालें और सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें

तली हुई मठरी को टिश्यू पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोखने दें

कुरकुरी कस्तूरी मेथी वाली मठरी को चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।