Mooli Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते के लिए स्वादिष्ठ मूली पराठा रेसिपी

Summary :

Mooli Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते का मज़ा दोगुना

सामग्री: मूली, आटा, प्याज (कटा हुआ), हरी मिर्च (कटी हुई), धनिया पत्ती, नमक, और जीरा

एक बर्तन में आटा, नमक, और थोड़ा सा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें

मूली पराठा बनाने के लिए एक बर्तन में कद्दूकस किया हुई मूली, कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, धनिया, और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें

गूंथे हुए आटे से छोटी लोइयां बनाएं और एक लोई को बेलकर उसमें मूली का मिश्रण भरें। ध्यान रहे कि लोई में भरने से पहले इस मिश्रण से पानी को अलग कर लें

अब भरवां लोई को हल्के हाथ से बेलकर पराठा बना लें

एक तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालें। पराठा डालकर दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेंकें

गरमागरम मूली के पराठे पर बटर डालें और इसे दही, अचार या चटनी के साथ परोसें

नाश्ते में स्वादिष्ट गर्मागर्म मूली के पराठे का आनंद लें

Valentine’s Day 2025: इस वैलेंटाइन डे पार्टनर संग यूरोप के इन शहरों में मनाएं रोमांटिक छुट्टियां

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।