Palak Egg Omelette: नाश्ते के लिए बनाएं सेहत से भरा पालक अंडा ऑमलेट

Summary :

Palak Egg Omelette: नाश्ते में शामिल करें पौष्टिक पालक अंडा ऑमलेट…

ठंड के मौसम में आपको सुपर हेल्दी नाश्ता बनाना है तो, इस आसान और हेल्दी पालक अंडा ऑमलेट रेसिपी को ट्राई करें

सामग्री- 2 बड़े अंडे, 1/2 कप ताजा पालक, 1/4 कप प्याज, 4 चेरी टमाटर, 1 बड़ा चम्मच मक्खन या 2 मक्खन के टुकड़े, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चुटकी काली मिर्च, एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच अजवायन, धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक

सबसे पहले पालक के पत्तों को धो कर काट लें

प्याज और टमाटर को छोटे टुकड़ों में काट कर रखें

एक बाउल में अंडे तोड़ें उसमे नमक और मसाले डालें और अच्छी तरह से फेंटें

अब एक गरम पैन में मक्खन डालकर पिघलने दें

पैन में बैटर डालें, ऊपर से सब्जियां डालें और पकने दें

ऊपर से काली मिर्च डालकर आनंद लें

Winter Special: सर्दियों के लिए बनाएं ये 8 तरह के हेल्दी पराठे

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।