पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान को अल कादिर ट्रस्ट मामले में 14 साल की सजा

Summary :

इमरान खान और उनकी पत्नी को कोर्ट ने सुनाई सजा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान 2023 से अलग अलग मामलों में सलाखों के पीछे है। आज पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा को कोर्ट ने बड़ी सजा सुना दी है। पाकिस्तानी कोर्ट ने अल कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में आज सुनवाई की और इमरान खान को 14 साल की सजा सुना दी। इस मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा को भी 7 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने सजा के साथ ही इमरान खान पर 10 लाख का जुर्माना और बुशरा बीबी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

इमरान खान की पत्नी बुशरा को किया गिरफ्तार

पाकिस्तान की कोर्ट ने सजा सुनाते हुए इमरान खान की पत्नी बुशरा को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए। जेल परिसर में ही इमरान खान की पत्नी बुशरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया।

अल कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामला क्या है?

अल कादिर ट्रस्ट मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है जब इमरान खान पाकिस्तान में प्रधानमंत्री के पद पर थे तब उन्होंने अपनी पत्नी बुशरा और नेताओं के साथ मिलकर अल कादिर विश्वविद्धालय ट्रस्ट का निर्माण किया था। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान औऱ उनकी पत्नी पर आरोप लगा कि उन्होनें कॉम्प्लेक्स की जमीन पर कब्जा कर दिया था और इन सभी पर 50 अरब पाकिस्तानी खजाने को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।