Rasmalai Cake Recipe in Hindi: जन्मदिन को बनाएं बेहद Special, घर पर 30 मिनट में ऐसे तैयार करें बेकरी जैसा Rasmalai Cake

Summary :

यह लेख घर पर आसानी से रसमलाई केक बनाने की विधि बताता है, जिसे जन्मदिन जैसे खास मौकों के लिए लगभग 30 मिनट में तैयार किया जा सकता है। यह केक खाने में बेहद मुलायम और स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के लिए मैदा, चीनी, दही या कंडेंस्ड मिल्क, रिफाइंड तेल, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, रसमलाई एसेंस, मलाई के टुकड़े, ठंडी रबड़ी और व्हिप्ड क्रीम जैसी सामग्री की आवश्यकता होती है।

जुलाई का महीना लगभग खत्म ही होने वाला है ऐसे में अगर आप भी अपने जन्मदिन को स्पेशल और बेस्ट बनाना चाहते हैं, तो अब आपको बाजार से केक लेकर आने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको घर पर आसानी से रसमलाई केक बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप लगभग 30 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये केक खाने में इतना ज्यादा सॉफ्ट और टेस्टी होता है कि लोग इसे बार-बार खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ जरूरी टिप्स के बारे में जानते हैं।

Rasmalai Cake बनाने का तरीका

Rasmalai Cake Recipe
Rasmalai Cake Recipe (Source: Social Media)

सामग्री

  • मैदा
  • चीनी
  • दही या कंडेंस्ड मिल्क
  • रिफाइंड तेल
  • बेकिंग पाउडर
  • बेकिंग सोडा और रस मलाई एसेंस
  • मलाई के टुकड़े
  • ठंडी रबड़ी
  • व्हिप्ड क्रीम

रसमलाई केक बनाने की विधि

 How to Make Rasmalai Cake
How to Make Rasmalai Cake (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में तेल और चीनी मिलाएं। फिर उसमें दही या कंडेंस्ड मिल्क डालकर फेंटें।
  • इसके बाद इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर इस मिश्रण में डाल दें।
  • इसके बाद रस मलाई एसेंस और दूध डालकर एक स्मूथ बैटर बना लें।
  • इसके बाद केक टिन को तेल से ग्रीस करें, बैटर को डालें और 180°C पर प्री-हीटेड ओवन में 30-35 मिनट तक बेक करें।
  • इसे आप कढ़ाई में नमक डालकर भी बेक कर सकते हैं।
  • इसके बाद जब केक पक जाए तो इसे ठंडा होने दें इसके बाद इसे बीच से काटें।
  • अब इस पर रसमलाई की रबड़ी डालें ताकि स्पंज अंदर से सॉफ्ट हो जाए।
  • इसके बाद केक के चारों ओर व्हिप्ड क्रीम को अच्छी तरह लगाएं।
  • इसके बाद लास्ट में कटी हुई रसमलाई, पिस्ता और केसर के धागों से सजाएं।
  • अब आपका टेस्टी रसमलाई केक बनकर तैयार है। इसे आप फैमिली के साथ एन्जॉय करें।

रसमलाई केक बनाने की आसान विधि

  • केक का बैटर बनाते समय ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा न फेटें इससे ये बहुत ज्यादा टाइट हो जाएगा।
  • केक के स्पंज में भी थोड़ा सा रस मलाई का सिरप डालें, इससे टेस्ट रसमलाई जैसा आएगा।
  • केक पर व्हिप्ड क्रीम और फ्रॉस्टिंग हमेशा केक को पूरी तरह से ठंडा करने के बाद ही करें।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।