ब्रेकअप के बाद न करें ये 6 गलतियां
1. एक्स को स्टॉक या मैसेज न करें

जिनसे रोज बात होती थी, ब्रेकअप के बाद उनकी याद आना स्वाभाविक है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक्स की प्रोफाइल देखना, उन्हें बार-बार फोन या मैसेज करना आपको और ज्यादा दुख ही देगा। इसके अलावा, बार-बार परेशान करने से दिक्कतें भी खड़ी हो सकती हैं।
2. गलत चीजों से बचें
ब्रेकअप के बाद कुछ लोग अपना पूरा ध्यान काम या फिटनेस पर लगा देते हैं, जबकि कुछ लोग नशे या गलत रास्तों पर चले जाते हैं। ऐसा करना बहुत बड़ी गलती है। नशे से आप खुद को नुकसान तो पहुंचाते ही हैं, साथ ही परिवार को भी दुख देते हैं। याद रखें कि मुश्किल वक्त हमेशा गुजर जाता है, गलत रास्ते पर जाने के बाद सिर्फ पछतावा ही बचता है।
3. सोशल मीडिया पर सिम्पैथी या गुस्सा न दिखाएं
ब्रेकअप के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर दुखी पोस्ट डालना या एक्स पर गुस्सा निकालना सही नहीं है। ऐसा करने से लोग आपके निजी जीवन के बारे में गॉसिप करने लगते हैं और आपको मानसिक शांति नहीं मिल पाती। अपनी निजी बातें पब्लिक करने के बजाय अपने किसी भरोसेमंद दोस्त से शेयर करें।
4. जल्दबाजी में नया रिश्ता न बनाएं

5. बड़े फैसले सोच-समझकर लें
पुरानी यादों से भागने के लिए कुछ लोग तुरंत नौकरी या शहर बदलने का फैसला ले लेते हैं। शुरुआत में यह ठीक लग सकता है, लेकिन बाद में इस पर पछतावा हो सकता है। इसलिए हमेशा के लिए जगह बदलने की जगह कुछ दिनों का ब्रेक लेकर कहीं घूम आना ज्यादा बेहतर ऑप्शन है।


Download Android App
Download iOS App




