हर कोई ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन चाहता है, इसके लिए लोग तमाम महंगे प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं
क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू उपाय से भी आप फ्लॉलेस स्किन पा सकते हैं
इसके लिए आपको कच्चा दूध चाहिए, दूध में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं
कच्चे दूध के साथ आपको चाहिए हल्दी, इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं, 2 चुटकी हल्दी कच्चे दूध में मिलाकर पेस्ट तैयार करें
इस पेस्ट को फेस पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें, इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें
इसे हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाएं, आपकी स्किन बेदाग दिखेगी
ये आपके चेहरे को साफ करने के साथ उसे निखारने में भी मदद करता है
इसे लगाने से चेहरे पर मौजूद मुहांसे और अनचाहे बालों से भी निजात मिलता है



Download Android App
Download iOS App











