Skin Care Tips: किचन में रखी इन चीजों का इस्तेमाल कर स्किन पिगमेंटेशन को कहें Bye Bye

Summary :

Skin Care Tips: किचन की इन चीजों से पाएं स्किन पिगमेंटेशन से छुटकारा…

पिगमेंटेशन क्या है
पस्किन में मेलानिन प्रोडक्शन बढ़ने से चेहरे पर काले धब्बे और रंगत में बदलाव आ जाता है

पिगमेंटेशन के कारण
मेलानिन का प्रोडक्शन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे हार्मोनल बदलाव, धूप में अधिक समय बिताना, जेनेटिक्स और डायबिटीज़

घरेलू नुस्खों का लाभ
पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बहुत प्रभावी साबित हो सकते हैं, जिनका नियमित इस्तेमाल फायदेमंद होता है

आलू
आलू के रस को हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगाने से पिगमेंटेशन कम होता है और त्वचा में निखार आता है

नींबू
नींबू में मौजूद विटामिन C को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से कुछ ही दिनों में पिगमेंटेशन कम हो सकता है

हल्दी
हल्दी और दही का पैक बनाकर रोज चेहरे पर लगाने से पिगमेंटेशन कम होता है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक भी आती है

टमाटर
टमाटर के पेस्ट को हफ्ते में दो से तीन बार चेहरे पर लगाने से पिगमेंटेशन धीरे-धीरे कम होने लगता है, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है

विटामिन C से त्वचा को फायदा
नींबू और टमाटर में विटामिन C होता है, जो त्वचा को निखारने और पिगमेंटेशन को कम करने में मदद करता है

रोजाना इन नुस्खों का इस्तेमाल
इन घरेलू नुस्खों को नियमित रूप से अपनाकर आप पिगमेंटेशन से छुटकारा पा सकती हैं और अपनी त्वचा को स्वस्थ बना सकती हैं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।