एक बार में Crack करना चाहते हैं Job Interview, फॉलो करें ये Tips

Summary :

इंटरव्यू में सफलता के लिए ये टिप्स जरूर आजमाएं…

क्वालिफिकेशन के आधार पर आवेदन करें: हमेशा अपनी क्वालिफिकेशन और एक्सपीरियंस के अनुसार ही नौकरी के लिए आवेदन करें

घबराएं नहीं: इंटरव्यू के दौरान बिल्कुल न घबराएं। सवालों का जवाब अच्छी भाषा में दें

आई कॉन्टैक्ट बनाए रखें: इंटरव्यू के दौरान सामने वाले व्यक्ति से आई कॉन्टैक्ट बनाकर कॉन्फिडेंस के साथ बातचीत करें

कंपनी की जानकारी प्राप्त करें: इंटरव्यू से पहले उस कंपनी और नौकरी के पद के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। इससे आपको अपने पोटेंशियल को सही तरीके से पेश करने में मदद मिलेगी

समय से पहले पहुंचे: इंटरव्यू के लिए तय समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें। देरी से आने पर आपकी छवि पर नकारात्मक असर पड़ सकता है

प्रोफेशनल बॉडी लैंग्वेज रखें: आपकी बॉडी लैंग्वेज हमेशा प्रोफेशनल होनी चाहिए। सही पोजीशन और बैठने के तरीके पर ध्यान दें

फॉर्मल ड्रेस पहनें: इंटरव्यू के दौरान फॉर्मल और सलीकेदार कपड़े पहनें, जो आपकी प्रोफेशनलिज़्म को दर्शाते हों

रिज़्यूम को सही रखें: रिज़्यूम में किसी भी प्रकार की गलती न करें। अपनी योग्यताओं, अनुभव और रुचियों को सही तरीके से उल्लेख करें

सवालों के जवाब सही तरीके से दें: सभी सवालों का जवाब सटीक और सेल्फ-कॉन्फिडेंस के साथ दें, इससे आपके विचार स्पष्ट दिखाई देंगे

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।