मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पर्ची निकालकर आपका किस्मत बताने वाले बाबा अजयपार अस्पताल में भर्ती थे। फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अजयपार धाम के बाबा करण कुशवाहा से को आधी रात के समय अचानक उनके पैरों के पास एक सांप आ गया। अनजाने में उनका पैर सांप पर पड़ा, जिससे वे घबरा गए और मौके पर ही बेहोश हो गए। इस घटना से वहां मौजूद लोगों में कोलाहल का माहौल बन गया। उनकी हालत खराब होनी शुरू हो गई तो उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की खबर फैलते ही उनके भक्तों और स्थानीय लोगों में चिंता होने लगी।
क्रिश्चियन अस्पताल में इलाज
बता दें कि बाबा करण कुशवाहा को छतरपुर के क्रिश्चियन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। कुछ घंटों के इलाज के बाद वे ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है कि उन्हें सांप ने काटा था; इसलिए, इस आर्टिकल को सिर्फ वायरल तौर पर बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सांप बस उनके पैरों के पास आगया था, जिससे वे काफी घबरा गए और अस्पताल में इलाज के बाद उनकी स्थिति अब ठीक है।
पर्चियों के जरिए लोगों को बताते है उपाय
इतना ही नहीं, करण कुशवाहा छतरपुर के अजयपार धाम में ‘दरबार’ लगाते हैं, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान के लिए वहां पहुंचते हैं। बाबा लोगों की समस्याएं सुनते हैं और ‘पर्चियों’ के माध्यम से उनका समाधान बताते हैं। इसी वजह से वे काफी प्रसिद्ध हो रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




