धरना स्थल जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का पलटा ऑटो, सिर में आई गंभीर चोट, देखें वीडियो

Summary :

Congress MLA Vipin Jain Injured: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां धरना स्थल पर जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह घायल हो गए। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस विधायक सिर पर एक रुमाल लगाकर खून बंद कर रहे हैं। वीडियो में उनके ठीक बगल में एक ऑटो पलटा हुआ नजर आ रहा है। Auto Rickshaw Accident: विधायक के सिर से बहने लगा खून बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो भोपाल के 74 बंगला…

Congress MLA Vipin Jain Injured: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां धरना स्थल पर जा रहे कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वह घायल हो गए। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कांग्रेस विधायक सिर पर एक रुमाल लगाकर खून बंद कर रहे हैं। वीडियो में उनके ठीक बगल में एक ऑटो पलटा हुआ नजर आ रहा है।

Auto Rickshaw Accident: विधायक के सिर से बहने लगा खून

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक विपिन जैन का ऑटो भोपाल के 74 बंगला इलाके में एक मोड़ पर अचानक पलट गया। इस हादसे में ऑटो में बैठे विधायक जैन घायल हो गए और उनके सिर से खून बहने लगा। गनीमत यह रही कि घटना के समय वहां से पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह गुजर रहे थे, उन्होंने घायल विधायक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

74 Bangla Bhopal Auto Collision: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे

हादसे की खबर मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई विधायक और वरिष्ठ नेता घायल विपिन जैन से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचें। अस्पताल में डॉक्टरों ने विधायक का प्राथमिक उपचार करने के साथ ही सभी आवश्यक जांचे पूरी कर ली हैं।

फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। हालांकि, सिर में चोट लगने की वजह से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। एहतियात के तौर पर डॉक्टरों ने कुछ अन्य अंदरूनी चिकित्सकीय परीक्षण (Medical Tests) भी कराए हैं, ताकि किसी भी तरह के खतरे से बचा जा सके।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।