मध्यप्रदेश में इंदौर शहर के लसूड़िया मोरी इलाके में एक थिनर टैंकर में अचानक लग गई, इस भीषण आग ने पास में थीनर की फैक्ट्री को चपेट में ले लिया। टैंकर में लगी भीषण आग से फैक्ट्री पूरी जल कर खाक हो गई। बता दें कि फैक्ट्री में थिनर से जुड़े सामान बनाने का कार्य किया जाता है।
अग्निशमन विभाग के सब इंस्पेक्टर का बयान
अग्निशमन विभाग के सब इंस्पेक्टर सुशील कुमार दुबे ने कहा कि आग एक चिकनाई वाले तेल के गोदाम में लगी थी और आग लगने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। यहां आने के बाद अग्निशमन विभाग ने देखा कि यह अनिल पटेल का गोदाम है जिसमें वे चिकनाई वाले तेल का निर्माण और आपूर्ति करते हैं, इस गोदाम में आग लग गई। यह कहना मुश्किल है कि आग कैसी लगी। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
सभी कर्मचारी सुरक्षित
ट्रैंकर में आग लगने के बाद आग पर काबू नहीं पाया गया जिससे फैक्ट्री में भी आग लग गई। फैक्ट्री के सभी कर्मचारी आग लगने से पहले बाहर आ गए थे जिससे सभी कर्मचारी सुरक्षित है। माना जा रहा है कि फैक्ट्री में आग बुझाने के पर्याप्त साधन नहीं थे, जिससे आग ने फैक्टरी को भी अपने चपेट में ले लिया।


Download Android App
Download iOS App




