छिंदवाड़ा और पांढुर्ना से सरकार कर रही भेदभाव : कमलनाथ

Summary :

कमलनाथ ने सरकार पर लगाए भेदभाव के आरोप

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की जनता के साथ हर स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले छिंदवाड़ा से सांसद रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया है कि छिंदवाड़ा में ट्रिपल इंजन की सरकार चल रही है। लेकिन, सच्चाई यह है कि जनता को पेट्रोल ही नहीं मिल पा रहा है।

राज्य सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज का जिक्र करते हुए कमलनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार तकरीबन हर महीने 5,000 करोड़ रुपये कर्ज लेती है, लेकिन आखिर कर्ज का यह पैसा विकास योजनाओं में खर्च नहीं हो रहा है तो कहां जा रहा है? छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की जनता के साथ हर स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है और जानबूझकर क्षेत्र को विकास योजनाओं से दूर किया जा रहा है।

इससे पहले कमलनाथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कर चुके हैं। अमरवाड़ा की बैठक में उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी से डरने की जरूरत नहीं है। बिना डरे सच का साथ देना है। कल समय बदलेगा और सत्य की जीत होगी। कमलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद रहे हैं, उसके बाद उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा था। जबकि, पिछले चुनाव में छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से नकुलनाथ को हार का सामना करना पड़ा था।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.