ग्वालियर के अमित कुमार सेन ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से सुरक्षा की मांग की है। अमित का आरोप है कि उसकी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर उसके बड़े बेटे की हत्या करवाई है। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर अमित धरने पर बैठ गए हैं।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर से अमित कुमार सेन नामक युवक ने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए CM मोहन यादव से सुरक्षा की गुहार लगाई है. अमित का आरोप है कि उसकी पत्नी के कई बॉयफ्रेंड हैं और वह फिलहाल राहुल बाथम नामक व्यक्ति के साथ लिव-इन में रह रही है, साथ ही छोटे बेटे को भी अपने साथ ले गई है. अमित ने आरोप लगाएं है कि पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड ने मिलकर उसके बड़े बेटे हर्ष की हत्या करवा दी.
‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम में नड्डा का संबोधन
अमित ने पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर वह ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव के पोस्टर के नीचे धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मेरठ के ड्रम कांड की तरह उनकी भी हत्या हो सकती है।पुलिस का कहना है कि अमित ने अब तक कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की, लेकिन यदि कोई आवेदन दिया गया होगा तो कार्रवाई की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



