मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा की शुरुआत भीषण गर्मी की बजाय राहतभरी बारिश और तेज आंधियों के साथ हुई। मंडला, छिंदवाड़ा और बैतूल जैसे कई शहरों में रविवार को पानी गिरा, जबकि पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते वर्ष की तुलना में इस बार दिन का तापमान औसतन 10 डिग्री सेल्सियस कम रहा। राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान में गिरावट रही। पचमढ़ी में सबसे कम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो अकेला ऐसा शहर रहा जहां पारा 40 डिग्री तक पहुंचा। इंदौर में तापमान 33.8°C, भोपाल में 34.8°C, जबलपुर में 34.5°C, ग्वालियर में 38.5°C और उज्जैन में 35.5°C दर्ज किया गया।
ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर समेत 44 जिलों में अलर्ट जारी
सोमवार को ग्वालियर में रिमझिम बारिश हुई, वहीं पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को इंदौर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, और पांढुर्णा समेत 44 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। खासकर छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट जैसे क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
MP: मुद्रा योजना से लाभान्वित हो रहे शाजापुर के निवासी, सरकार का जताया आभार
पिछले साल झुलसाता था नौतपा, इस बार मौसम ने बदला मिजाज
पिछले साल नौतपा की शुरुआत में ही खरगोन, खंडवा, रतलाम और राजगढ़ जैसे शहरों में तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला गया था। तब प्रदेश के 35 से ज्यादा शहरों में पारा 40 डिग्री पार कर गया था। लेकिन इस बार शुरुआत से ही मौसम सुहावना बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है।


Download Android App
Download iOS App



